ताजा खबर
“दिल चुराने आ गया ‘दिल वाले चोर’: ‘पति पत्नी और वो 2’ का नया गाना हुआ रिलीज़”   ||    “भरोसे से बहस तक: कुनिका सदानंद की पोस्ट ने क्यों छेड़ दी नई राजनीतिक चर्चा”   ||    खलनायक का दर्द, जुनून और वापसी: सुभाष घई ने जगाई नई उम्मीद   ||    रिहाना की भारत में धमाकेदार वापसी, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखा ग्लोबल स्टार का जलवा   ||    ईद 2027 पर सलमान खान का बड़ा दांव, SVC63 से बनेगा मेगा ब्लॉकबस्टर प्लान   ||    अनुपम खेर ने याद किया माइकल जैक्सन संग खास पल, बोले- “वो सिर्फ कलाकार नहीं, एक एहसास थे”   ||    ‘किंग’ का टीजर रिलीज: शाहरुख खान की दहाड़ इस क्रिसमस मचाएगी तहलका   ||    कच्चे तेल में उबाल $103 के पार पहुँचा ब्रेंट क्रूड, भारत में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर बड़ा अपडेट   ||    ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेई की 'रहस्यमयी' चुप्पी गंभीर चोटों और सर्जरी के बीच IRGC ने संभ...   ||    युद्ध के खर्च ने रूस को सोना बेचने पर किया मजबूर बजट घाटे को पाटने के लिए पुतिन सरकार ने खंगाला खजान...   ||   

भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ने ₹8 हजार करोड़ ठगे, फार्मा कंपनियों से विज्ञापन का झूठा वादा किया, जानिए पूरा मामला

Photo Source :

Posted On:Tuesday, July 2, 2024

मुंबई, 02 जुलाई, (न्यूज़ हेल्पलाइन)। भारतीय मूल के अमेरिकी बिजनेसमैन ऋषि शाह को धोखाधड़ी और ठगी के आरोप में अमेरिकी कोर्ट से साढ़े सात साल जेल की सजा सुनाई है। शाह ने गूगल और गोल्डमैन ग्रुप जैसी बड़ी कंपनियों के इन्वेस्टर्स से 8.35 हजार करोड़ ठगे हैं। यह अमेरिका के कॉर्पोरेट इतिहास में अब तक के सबसे बड़े फ्रॉड्स में से एक है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, 38 साल के शाह ने 2006 में आउटकम हेल्थ नाम की कंपनी का गठन किया था। यह कंपनी डॉक्टरों के ऑफिस में टेलीविजन लगाकर हेल्थकेयर के क्षेत्र में काम करने वालों के लिए विज्ञापन देने का काम करती थी। इस कंपनी में श्रद्धा अग्रवाल ऋषि की को-फाउंडर थीं।

वहीं, कंपनी के आंकड़ों के मुताबिक, उन्हें इस व्यापार में तेजी से मुनाफा हुआ। 2010 तक आउटकम हेल्थ कंपनी इस क्षेत्र में एक बड़ा नाम बनकर उभरने लगी। अपने शुरुआती सालों में कंपनी ने कई बड़े क्लाइंट्स से फंड्स लिए। इससे ऋषि शाह शिकागो की कॉर्पोरेट दुनिया के बड़े नामों में आ गए। हालांकि, जहां एक तरफ कंपनी के आंकड़ों में उन्हें तेजी से मुनाफा हो रहा था, वहीं दूसरी तरफ ऋषि, श्रद्धा और कंपनी के चीफ फाइनेंस ऑफिसर ब्रैड पर्डी अपने निवेशकों और क्लाइंट्स को ठगने की योजना बना रहे थे। इसके लिए तीनों लोगों ने मिलकर मेडिकल के क्षेत्र में काम कर रहीं अलग-अलग कंपनियों से पैसा लेकर टीवी पर विज्ञापन नहीं दिया। इसके अलावा उन्होंने अपनी कंपनी को हो रहे फायदे को लेकर भी झूठे दावे किए। शाह ने अमेरिका की बड़ी फार्मा कंपनी जैसे नोवो नॉर्डिस्क के साथ भी ठगी की। क्लाइंट्स और निवेशकों की तरफ से लगातार आ रहे पैसों के बीच ऋषि अपनी जिंदगी आराम से बिता रहा था। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, वह अक्सर फॉरेन ट्रिप पर जाता था, उसके पास प्राइवेट जेट और याख्ट भी थी। इसके अलावा उसने 83 करोड़ का बंगला भी खरीदा।


मिर्ज़ापुर और देश, दुनियाँ की ताजा ख़बरे हमारे Facebook पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें,
और Telegram चैनल पर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें



मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. mirzapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.